फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dbangon set fire to the house of the village

दबंगों ने ग्रामीण के घर में लगाई आग

Fri, 05 Feb 2016 07:00 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Fri, 05 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Dbangon set fire to the house of the village
चौकी क्षेत्र के ग्राम बेला कलां में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा आग लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही पीड़ित ने दबंगों पर आरोप लगाया हैै कि उसको धारदार हथियारों से मारने का भी प्रयास किया गया। पीड़ित ने पुलिस को चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव बेलाकलां निवासी वाजिद अली का उसके पड़ोसी से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम ट्रेक्टर से खेत जुतवाकर घर वापस आ रहे वाजिद को दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया जिससे घबराकर वाजिद ने भाग कर गन्ने के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे वाजिद अपनी बीबी फातिमा और 12 वर्षीय बच्चे के साथ छप्पर के बने घर के अन्दर सो रहा था तभी उसके छप्पर में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। किसी तरह भागकर उन लोगों ने जान बचाई। आग में वाजिद का सारा घरेलू सामान और 18 सौ की नगदी जल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रिषीदेव और सिपाहियों ने ग्रामीणों के सहयोग से अन्य घरों को जलने से बचाया। पीड़ित ने चार को नामजद करते हुए घर में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश का मुकदमा दर्ज करने की पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed