{"_id":"1299f34f2dfe62007a490868df07dbd5","slug":"dbangon-in-the-adlabad-havoc-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का अदलाबाद में कहर, पांच जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों का अदलाबाद में कहर, पांच जख्मी
निघासन
Updated Tue, 28 Jul 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि के विवाद में दबंगों ने अदलाबाद गांव में खूब कहर बरपाया। घर पर पड़े छप्परों को तोड़कर सारा सामान उठा ले गए। विरोध करने पर लोगों की जमकर पिटाई की। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि सत्तापक्ष के दबाव में पीड़ितों को ही पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने मामले में दबंगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
गांव अदलाबाद निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि उनके चचेरे भाई मनोज कुमार 40 वर्षों से पुश्तैनी जमीन पर अपना घर बनाकर रह रहे हैं। इस जमीन पर परिवार के ही कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार देर शाम बाहरी व्यक्तियों के साथ परिवार के लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। घर पर पड़े छप्परों को तहस-नहस कर दिया। विरोध करने पर संजय, मनोज, वयोवृद्ध रामकिशुन और जसवंत की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद घर में मौजूद महिलाओं गंगाजली पत्नी रामकिशुन, पूजा पुत्री संजय, किरन पुत्री रामस्वरूप को भी पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद दबंग घर में रखे बर्तन, दरी, तख्त आदि सामान उठा ले गए। झंडी तिराहे पर आनाज खरीद रहे रामस्वरूप को भी अदलाबाद से वापस जाते समय पीटा गया।
पुलिस ने इस मामले में कपिल, श्याम लाल, नीरज और राजकुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज करते हुए पीड़ित मनोज को भी हिरासत में लिया है। आरोप है कि सत्तापक्ष के दबाव में पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की और पीड़ित को ही थाने ले आई है।
विज्ञापन
एसओ निघासन परशुराम ओझा के अनुसार मामले की एनसीआर दर्ज है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच के बाद धाराओं में बदलाव किया जाएगा।