{"_id":"58d3d9be4f1c1b425c1a458a","slug":"dacoity-was-also-cast-in-sunderpuram-and-rajgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरपुरम औैर राजगढ़ में भी डाली थी डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरपुरम औैर राजगढ़ में भी डाली थी डकैती
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, फरार एक बदमाश दबोचा
आज पुलिस कर सकती है घटनाओं का खुलासा
सराफ कारोबारी के घर लूटपाट का मामला
दिनदहाड़े सराफ उमेश चंद्र गुप्ता के घर हुई लूटपाट की घटना में शामिल बदमाशों ने शहर के सुंदरपुरम और राजगढ़ में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में निघासन, सिंगाही और चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक और बदमाश को दबोच लिया। घटनाओं का खुलासा कर शुक्रवार को आरोपियों का चालान भेजने की संभावना है।
बतादें कि बुधवार की दोपहर कोतवाली चंदनचौकी के गांव रघुनगर निवासी शातिर बदमाश चरनजीत सिंह चन्नी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मोहल्ला संकटादेवी निवासी सराफ उमेश चंद्र गुप्ता के घर लूटपाट की थी। हालांकि लोगों ने चन्नी को दौड़ाकर दबोच लिया था। शातिर बदमाश के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई थी। पूछताछ के बाद बुधवार की देर रात तीन टीमों ने फरार आरोपियों की तलाश में कोतवाली निघासन, चंदनचौकी और थाना सिंगाही क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस के भरोसेमंद सूत्रों की माने तो टीम ने छापेमारी के दौरान एक स्थान से थाना सिंगाही के गांव घोसियाना के घटना में शामिल शातिर बदमाश को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी गोंडा जिले के रहने वाला है। वह कई सालों ने थाना गांव घोसियाना में रहता है। उस पर गोंडा, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों के थानों पर करीब 28 से अधिक लूट, राहजनी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गुरुवार को भी टीमों की देर शाम तक छापेमारी जारी रही। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि टीम ने फरार एक आरोपी को पकड़ा है, उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने दो महीने पूर्व सुंदरपुरम और राजगढ़ में हुई डकैती की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। संभावना है कि शुक्रवार को पुलिस घटनाओं का खुलासा करने के बाद आरोपियों का चालान करेगी।