{"_id":"58bafaf94f1c1b52438311a8","slug":"curfew-imposed-the-loss-of-millions-of-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू ने लगाई रोडवेज को लाखों की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्फ्यू ने लगाई रोडवेज को लाखों की चपत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : file photo
लखीमपुर डिपो को हुआ सात लाख से अधिक का नुकसान
एक लाख से अधिक हुई गोला डिपो को क्षति
शहर में कर्फ्यू के कारण रोडवेज को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। बसें न चलने से लखीमपुर डिपो को करीब आठ और गोला डिपो को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि शनिवार को कर्फ्यू में दिन भर मिली ढील के कारण बसों का संचालन सुचारू रूप से हुआ। वहीं बाहरी डिपो की बसें भी शहर में आईं।
लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया गुरुवार की शाम को नौ बसें लखनऊ गई थी, लेकिन उसी रात कर्फ्यू लग जाने से वह वापस नहीं आ पाई और उन्हें शुक्रवार को सीतापुर और लखनऊ के बीच ही चलाया गया। वहीं कर्फ्यू के चलते शुक्रवार को बसें नहीं चल पाईं, जिससे डिपो का लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि नौ बसों ने 62 सौ किलोमीटर पूरे किए और इनसे एक लाख साठ हजार रुपये की आय जमा हुई हैं, जबकि डिपो की सभी बसें रोजाना 30400 किलोमीटर चलकर करीब नौ लाख की आय जमा करती हैं। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के कारण डिपो को करीब सात लाख की क्षति हुई। वहीं गोला डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक प्रेम शंकर ने बताया कि शुक्रवार को नौ बजे तक लखीमपुर के रास्ते लखनऊ बसें भेजी गई थीं, लेकिन बाद में हालात को देखकर बसों का संचालन इस रूट पर बंद कर दिया गया, जिससे करीब एक लाख का नुकसान हुआ।