{"_id":"04570b5a831923b27eaf6fe00eb8f43e","slug":"culpable-homicide-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्या आरोपी को दबोचा
निघासन
Updated Tue, 06 Oct 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी पहनकर भाग रहे गांव पिरथीपुरवा के एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पकडे़ गए आरोपी के पास से पुलिस ने लाठी बरामद करते हुए उसका चालान भेजा है। एसओ डीके यादव ने बताया कि एक अक्तूबर को अनुसूचित जाति की महिला लीलावती घर पर अकेली थी। गांव का ही सुनील कुमार उससे शराब मांगने लगा। जिस पर महिला ने शराब न होने की बात कही इससे नाराज सुनील ने लीलावती की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी मुन्ना आ गया और उसे बचाने का प्रयास करने लगा। सुनील ने उसको लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी से लखीमपुर भेजा गया। पैसे के अभाव में वहां से वापस लाते समय उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सुनील निवासी पिरथीपुरवा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। दरोगा वीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम सलीमाबाद चौराहे पर उसकी तलाश में खड़े थे। अचानक वह एक गन्ने से साड़ी पहनकर निकला। पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने पिटाई के दौरान प्रयोग की गई लाठी को भी बरामद किया है।
विज्ञापन