फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crops are wild herd Rand

जंगली हाथियों के झुंड रौंद रहे फसलें

Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Crops are wild herd Rand
elephant play in rain
- ग्रामीण परेशान, निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर इन दिनों जंगली हाथी खेतों में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। चंदनचौकी, गौरीफंटा तथा मझगईं क्षेत्र के ग्रामीण बुरी तरह परेशान हैं। 

पार्क से निकलकर आए जंगली हाथियों के झुंड ने आदिवासी जनजाति थारू क्षेत्र के ग्राम ढखिया में धान और गन्ना की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। रविवार की रात करीब दो दर्जन हाथियों के झुंड ने ढखिया निवासी रामदास, जयलाल, रामऔतार, बालचंद्र के साथ ही कई किसानों की करीब 12 एकड़ धान और गन्ने की फसल को रौंद दिया, साथ ही खाकर भी नष्ट कर दिया। किसानों ने बर्तन और अन्य तरीके से शोर मचाकर हाथियों के झुंड को जंगलों की तरफ भगाया। इसी तरह आए दिन मझगईं क्षेत्र के तिकोना फार्म में भी जंगली हाथियों के झुंड किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं। ग्रामीण इससे परेशान हैं उनका कहना है कि जंगली जीवों द्वारा फसल का नुकसान किए जाने पर जो मुआवजा दिया जाता है, वह काफी कम होता है और जल्द यह मिलता भी नहीं। उन्होंने पार्क प्रशासन और वन विभाग से जानवरों की घुसपैठ पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed