फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Court on the two cases, including gang rape

कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप समेत दो मामले दर्ज 

Mon, 25 Jul 2016 10:49 PM IST
सिकन्द्राबाद।
सिकन्द्राबाद। Updated Mon, 25 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Court on the two cases, including gang rape
कोर्ट
कोर्ट के आदेश पर थाना नीमगांव पुलिस ने एक विवाहिता की ओर से गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर पुलिस ने बेहजम क्षेत्र के दाउदपुर निवासी निधि सिंह की ओर से पति के हत्यारोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह 21 अप्रैल को घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही संदीप, नवीन और अजय घर में घुस आए। उसे दबोच कर गैंगरेप किया। आरोप है कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन नीमगांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना सिकन्द्राबाद चौकी इंचार्ज नंद कुमार यादव को सौंप दी गई है। उधर गांव दाउदपुर निवासी निधि सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति बलवीर सिंह को छह अप्रैल 15 को मुन्ना सिंह ने शराब पिलाकर मार डाला और पति के पास मौजूद 29 हजार रुपये भी ले लिए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जावेद अख्तर इस मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed