फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Conspiracy to kill husband

प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश

Mon, 05 Jun 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 05 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to kill husband
हत्या - फोटो : अमर उजाला
जय सिंह हत्याकांड
विज्ञापन

भाड़े पर दो आरोपियों ने की थी हत्या, तीन गिरफ्तार
एसपी ने पुलिस टीम को दिया पांच हजार रुपये का ईनाम 

छह महीने पहले कोतवाली मैगलगंज की औरंगाबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के माखनलाल चौराहा निवासी सरोजनी देवी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति जय सिंह की हत्या की साजिश रची थी। प्रेमी ने अपने बहनोई की मदद से भाड़े पर दो लोगों से उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने प्रेमी और हत्या कर शव फेंकने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
बता दें कि माखनलाल चौराहा निवासी 37 वर्षीय जय सिंह का शव पुलिस चौकी के पीछे बरामद हुआ था। उसके गले पर कसाव के निशान थे। पास में ही उसकी बाइक खड़ी बरामद हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी की ओर से औरंगाबाद निवासी हिजड़े नेहा, अकली और गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी थी। पुलिस लाइंस सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि गांव परसेहरी निवासी प्रेमप्रताप जय सिंह के मकान में कमरा लेकर ग्राहक सेवा केंद्र चला रहा था। इस दौरान प्रेमप्रताप के अवैध संबंध उसकी पत्नी सरोजनी देवी से हो गए। इसकी जानकारी जब जय सिंह को हुई तो उसने पत्नी को मारा पीटा था। इस पर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाई। प्रेम प्रताप ने थाना पसगवां के गांव निजामपुर निवासी अपने बहनोई राजेश से मिला और उन्हें पूरी बात बताई। एसपी ने बताया कि राजेश ने निजामपुर निवासी कमलेश के साथ मिलकर 80 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। घटना से दो दिन पूर्व प्रेम प्रताप निजामपुर कमलेश के घर गया और राजेश को बुलाकर 40 हजार रुपये दे दिए। प्लान के तहत राजेश और कमलेश एक साथ उचौलिया पहुंचे और वहीं राजेश ने जय सिंह को मोबाइल पर कॉल कर बुलाया। इसके बाद वहीं शराब के ठेके पर तीनों ने बैठकर शराब पी। शाम सात बजे जय सिंह की बाइक राजेश चलाने लगा और कमलेश ने उसे बीच में बैठा लिया। दोनों उसे 26 मील सड़क पर लाए और बाइक से उतारकर गला घोंट कर हत्या कर बाइक वहीं खड़ी कर फरार हो गए। इधर पत्नी ने पुलिस की जांच को मोड़ने के लिए जय सिंह के पुराने साथियों नेहा किन्नर, अकील और गुड्डू के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया था। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से घटना का अनावरण कर प्रेमप्रताप, उसके बहनोई राजेश और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक और घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस फरार पत्नी की तलाश कर रही है। इस दौरान सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

 
प्रेमी ने लिखी थी तहरीर 

मृतक की पत्नी सरोजनी देवी जब रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गई तो उसका प्रेमी प्रेम प्रताप भी साथ गया था। पुलिस को उस पर शक न हो, इसलिए वह सरोजनी देवी का लगातार साथ देता रहा। कोतवाली में प्रेम प्रताप ने ही हत्या की तहरीर लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खुलासे में यह लोग रहे शामिल 
इंस्पेक्टर मैगलगंज अशोक कुमार पांडेय , एसएसआई तौफीक खां, प्रभारी क्राइम ब्रंच ब्रजेश त्रिपाठी, एसआई धर्मेंद्र कुमार, शराफत अली, रवि पाठक, जुबैर अहमद, जितेंद्र कुमार, सनी देवल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed