{"_id":"4b0be64dcd597b0e2c12d13e2d137742","slug":"common-sustain-the-orchard-owner-really-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम उठाना पड़ गया महंगा बाग मालिक ने पिटाई की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम उठाना पड़ गया महंगा बाग मालिक ने पिटाई की
मझगईं
Updated Fri, 15 May 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से गिरा आम उठाना एक महिला को काफी महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाग मालिक और उसके पुत्र ने घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई की और लाठी मारकर सिर फोड़ दिया। उसने मझगईं पुलिस को नामजद तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर उसका मेडिकल भी नहीं करवाया है।
चौकी क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा निवासी 50 वर्षीय तारावती पड़ोस के आम की बाग से शुक्रवार की सुबह पेड़ से टूटकर उसकी जगह में गिरे आम को अपने नाती की जिद पर उठा रही थी। आरोप है कि इससे आग बबूला होकर बाग के मालिक और उसके पुत्र ने उसे घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसे लाठी मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसके सिर से खून की धार बह निकली और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी और हमलावर पिता-पुत्र वहां से खिसक लिए। खून से लथपथ महिला ने अपने पुत्र के साथ मझगईं जाकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर उसे इलाज के लिए भी नहीं भेजा और यह कहते हुए उसे टरका दिया कि रिपोर्ट पलिया जाकर दर्ज कराओ। यह बात दीगर है कि मझगईं रिपोर्टिंग चौकी नहीं है लेकिन मानवता के नाते खून से लथपथ महिला को अस्पताल तो भेजा जा सकता था।