फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   City to monitor Control room needed

शहर की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की दरकार

Tue, 24 Mar 2015 05:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Mar 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
शहर में सीसीटीवी लगाए गए हैं, लेकिन निगरानी के लिए इंतजाम पूरे नहीं हुए हैं। खासकर कंट्रोल रूम नहीं बनाया गया है। ऐसे में जिस उद्देश्य के लिए कैमरे लगाए गए हैं, उस मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि आपराधिक घटनाओं, वाहन चोरी, स्कूलों एवं बाजारों में छेड़खानी और सरकारी दफ्तरों में दलाली को रोकने के लिए सीसीटीएनएस योजना के अंतर्गत शहर में 44 जगहों पर कैमरा लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें 33 कैमरे लग भी गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सभी कैमरे चालू हालत में हैं, लेकिन इन कैमरों पर आने वाली तस्वीरों की निगरानी नहीं हो रही है। कहा गया कि पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम स्थापित कर शहर के मुख्य चौराहों, स्कूलों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, जिला एवं महिला अस्पताल, दीवानी कोर्ट परिसर में लगे कैमरों की निगरानी की जाएगी। सीओ सिटी एमपी सिंह को इसका प्रभारी बनाया गया। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी कंट्रोल रूम की स्थापना नहीं हो पाई है। ऐसे में जगह-जगह लगे सीसीटीवी अभी तक सिर्फ शोपीस बने हुए हैं। हालांकि सीओ सिटी एमपी सिंह का कहना है कि कैमरे लगवाने का काम पूरा हो चुका है। अब जल्द ही कंट्रोल रूम बनाकर शहर और सरकारी दफ्तरों की गतिविधियों पर नजर रखने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed