फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chori

दो स्थानों से छह लाख का माल लूट ले गए बदमाश

Sat, 27 Dec 2014 06:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Dec 2014 06:23 PM IST
विज्ञापन
chori
कोतवाली सदर क्षेत्र में लूट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। शुक्रवार रात सशस्त्र बदमाशों ने मोहल्ला राजाजीपुर और शिव कॉलोनी में दो परिवारों के लोगों को बांधकर पीटा। जेवर और नगदी सहित लगभग छह लाख का माल लूट कर ले गए। भुक्तभोगियों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला राजाजीपुरम में असलहों से लैस लगभग दस बदमाश दीवार के सहारे मयंक कुमार दीक्षित के घर में घुस गए। स्वयं को पुलिस बताते हुए वहां सो रहे लोगों को बांध दिया और पिटाई भी की। आलमारी की चाभी छीन ली, इसके बाद बक्सों और आलमारी का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये नगद और सोने का एक हार, तीन अंगूठी, झुमकी, दो चेन, झाला, मंगलसूत्र और अन्य ज्वैलरी सहित लगभग पांच लाख के जेवर, बर्तन, कपड़े आदि लूट लिए। इसके बाद बदमाश घर का दरवाजा बाहर से बंद कर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद जब घर के लोग किसी तरह बंधनमुक्त हुए और शोर मचाया तो पास-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना दिए जाने पर सीओ सिटी अवनीश्वरचंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम पुलिस कर्मी रात में ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इधर, इसी तरह बदमाशों ने शिव कॉलोनी में भी लूट की घटना को अंजाम दिया। यहां भी असलहों से लैस बदमाश दीवार फांद कर सरोज मिश्रा के घर में घुसे और परिवार के लोगों को बांधकर उनकी पिटाई की। इसके बाद करीब दस हजार नगद, जेवर, कपड़ों सहित लगभग 70 हजार का सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह परिवार के लोग छूटे और शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्र हो गए। सरोज मिश्रा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शहर में दो स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed