फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chori

आठ स्थानों से हजारों का सामान ले गए चोर

Mon, 22 Dec 2014 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Dec 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
chori
जिले में आठ अलग-अलग स्थानों से चोर हजारों रुपये का सामान ले गए। चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

पिपरिया धनी। कस्बे में रविवार रात चोरों ने अलग-अलग पांच स्थानों से हजारों का सामान चुरा लिया। वारदातों की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
चोरों ने शकुुंतला देवी के घर में  घुसकर कपड़ों भरा बक्सा, कीमती बर्तन सहित पांच हजार का सामान चोरी कर लिया। यहीं के निवासी बाबूराम के खोखे का ताला तोड़कर 400 रुपया नगद, गुटका, बीड़ी, सिगरेट समेत करीब दो हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। यह उनकी दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है। पड़ोस के रईस की साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे रिम, टायर, ट्यूब आदि हजारों का सामान चुरा लिया। वीरपुर गन्ना सेंटर पर इंचार्ज का ब्लेजर और जॉकेट जिसमें एक हजार रुपया नगद रखे थे चुरा लिया। गुरुनानक नगर स्थित विनोद होटल का ताला तोड़कर एक पीपा तेल, बेसन आदि सामग्री चुरा ली।
गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज रोड पर नौशाद अली पेंटर की दुकान है। रविवार रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 15 हजार नगद, इनवर्टर और बैटरा चोरी कर लिया। नौशाद अली जब सुबह दुकान आया तो ताला टूटा पड़ा था। उसने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

निघासन। त्रिकौलिया गांव में सहज जनसेवा केंद्र और एक टेलर की दुकान के ताले तोड़कर चोर रविवार रात करीब 80 हजार का माल चुरा ले गए। दोनों दुकानदारों ने निघासन कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव त्रिकौलिया निवासी नीरज यहां सहज जनसेवा केंद्र चलाता है। रविवार रात चोरों ने गांव की बाजार में पक्की दुकान में चलने वाले सहज जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर वहां रखा बैट्रा, इन्वर्टर, लैपटॉप, स्क्रीन प्रिंटिंग मशीन, कई मोबाइल और फोटो कॉपी करने की मशीन सहित लगभग साठ हजार का माल चोरी कर लिया। इसके पास में हसन अली की कपड़े सिलाई की दुकान है। उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोर दो सिलाई मशीनें और सिलाई के लिए आए 20 हजार के कपड़े उठा ले गए। दोनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

चोरी के आरोप में चार का चालान
गोला गोकर्णनाथ। पुलिस ने बांकेगंज रोड स्थित राइस मिल के पास चोरी की फिराक में बैठे चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान करने का दावा किया है।
पुलिस ने बताया कि राइस मिल के पास रात को मैलानी थाना क्षेत्र के गांव निपनियां निवासी मुकेश कुमार, अनिल कुमार, दिलीप कुमार और श्यामनगर कॉलोनी निवासी बारिस अली की जामा तलासी के दौरान आला नकब, प्लास, चाबी का गुच्छा, दो छोटी टार्च, दो छूरी बरामद कर चालान भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed