{"_id":"56fbc8cf4f1c1b3448f00b86","slug":"child-killed-in-accident-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में बालक की मौत, चार घायल
ब्यूरो/भीखमपुर।
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली क्षेत्र में अलग-अलग हुए हादसे
मितौली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कार सवार परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक सात वर्षीय बालक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं बीरमपुर गांव में गूलर के पेड़ पर पत्ते तोड़ने के लिए चढ़ा एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुुर जिले के थाना महोली के बड़ा गांव चौकी क्षेत्र के गांव महजिद निवासी सचिन कुमार, उनकी पत्नी रोली, पुत्र शैलेश और सात वर्षीय आवेश कार से मंगलवार को रिश्तेदारी में जा रहे थे। कस्ता में रुकने के बाद वे लोग अजान जा रहे थे, रास्ते में बीरमपुर गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें सात वर्षीय आवेश की रास्ते में मौत हो गई। वहीं सचिन की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बताई जा रही है।
पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
भीखमपुर। थाना मितौली के गांव बीरमपुर निवासी 22 वर्षीय रजनीश पुत्र खेमकरन मंगलवार को सुबह भावदाग्रंट में गूलर के पेड़ पर पत्ते तोड़ने के लिए चढ़ा था। पत्ते तोड़ते समय अचानक पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।