फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Child in nursing homes The uproar over the death

नर्सिंग होम में बालक की मौत पर हंगामा

Tue, 27 Oct 2015 08:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 Oct 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Child in nursing homes The uproar over the death
शहर के राजापुर रोड स्थित गुप्ता चिल्ड्रेन हास्पिटल में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार वालों ने हास्पिटल में हंगामा कर दिया। परिवार वालों और मोहल्ले वालों की भीड़ से माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिससे डॉक्टर समेत हास्पिटल के स्टाफ ने खुद को कमरों में बंद कर लिया।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी एमपी सिंह, शहर कोतवाल नेमचंद्र गंगवार भारी फोर्स के साथ हास्पिटल पहुंचे और पीड़ित परिवार को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। मृत बालक की मां अजूरा की तहरीर पर पुलिस ने डॉ मुकेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खीरी टाउन के मोहल्ला तबेला निवासी शहंशाह के आठ वर्षीय पुत्र अरशद को कई दिनों से बुखार आ रहा था, उसे इलाज के लिए सोमवार की शाम पांच बजे गुप्ता चिल्ड्रेन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह करीब 9:15 बजे अरशद ने दम तोड़ दिया। इस दौरान बालक की मां अजूरा और उसकी दादी साथ में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची, तो परिवार वालों ने हास्पिटल में हंगामा कर दिया। मृत बालक की मां अजूरा ने डॉक्टर और कंपाउडर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे की नाक में आक्सीजन पाइप डाला गया, जिसके बाद उसकी सांस नहीं लौटी।
वहीं बालक के पिता शहंशाह ने बताया कि एडमिट करते समय डॉक्टर ने 2700 रुपये लिए थे, जिसके कुछ देर बाद पांच हजार की डिमांड और की गई थी। आरोप है कि बालक की मौत के बाद डॉक्टर ने जबरन सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। हास्पिटल में बढ़ती भीड़ और हंगामे की सूचना पाकर सीओ सिटी एमपी सिंह, कोतवाल नेमचंद्र गंगवार, महिला थाना एसओ कमर सुल्ताना समेत रोडवेज, जेल गेट, राजापुर, एलआरपी और रामापुर चौकी इंचार्ज भी मयफोर्स पहुंचे। थोड़ी देर बाद दो गाड़ी पीएसी बल ने हास्पिटल में डेरा डाल दिया।
डेंगू शाक्स सिंड्रोम से पीड़ित था बच्चा
इलाज में लापरवाही के आरोपों से घिरे डॉ मुकेश गुुप्ता ने बताया हैै कि बच्चा डेंगू शाक्स सिंड्रोम से पीड़ित था। उसे करीब दो सप्ताह से बुखार आ रहा था, जिसका इलाज झोलाछाप से कराया गया था। समय से उचित इलाज न मिलने के कारण बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसकी जानकारी परिवार वालों को दे दी गई थी। परिवार वालों ने लखनऊ ले जाने में असमर्थता जताते हुए यहीं इलाज कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि बच्चे की गंभीर हालत के चलते आक्सीजन दी जा रही थी, जिस दौरान उसने दम तोड़ दिया।

डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मृत बालक की मां अजूरा पत्नी शहंशाह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉ मुकेश गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और धमकाने के आरोप में धारा 304, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की विवेचना रोडवेज चौैकी इंचार्ज रामदास वर्मा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed