{"_id":"b18646a2d2f5622903aa00557e9dc6f7","slug":"cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली अभिलेखों से बेच दिया मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली अभिलेखों से बेच दिया मकान
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 14 Dec 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली अभिलेखों के आधार पर मोहल्ला ईदगाह स्थित एक भवन को बेचने के मामले का
विज्ञापन
खुलासा हुआ है कि इस प्रकरण में एक रैकेट संलिप्त है, जो ऐसे मामलों में
लोगों को फंसाकर मोटी रकम ऐंठ लेता है। एडीएम हरिकेश चौैरसिया के निर्देश
पर उप निबंधक महेश कुमार मिश्रा तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। जबकि इससे पहले भी कथित खरीददार द्वारा सदर
कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
बता दें कि धोखाधड़ी के आरोप में ईदगाह मोहल्ला निवासी राजकुमारी, उर्मिला, रामलली, कमल पांडे और रवि सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली में उप निबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया हैै। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि कथित खरीददार राजकुमारी वाजपेयी के पति ज्ञान प्रकाश वाजपेयी को फर्जी बैनामा होने की जानकारी मिली, तो उसने कथित विक्रेताओं के खिलाफ करीब दो माह पूर्व सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। ज्ञान प्रकाश ने बताया है भवन पर कब्जा दिलाने में कथित विक्रेताओं के साथ नीमगांव निवासी संतोष, घोसियाना निवासी सलीम घोसी और कस्ता निवासी शरीफ गद्दी शामिल थे। इसके बाद पता लगा कि यह मकान उनका है ही नहीं। पूरे मामले में जालसाजों ने जाली दस्तावेजों के सहारे 10 लाख रुपये हड़प लिए। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि प्रकरण में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।