{"_id":"7c7a4883e70300f78dd57a6d643529c6","slug":"chc-patients-commotion-on-the-extortion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में अवैध वसूली पर मरीजों ने हंगामा किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी में अवैध वसूली पर मरीजों ने हंगामा किया
मितौली।
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में बुधवार को रैबीज के इंजेक्शन लगाने में वसूली का आरोप लगाते हुए मरीजों ने हंगामा काटा। जब शिकायत करने पर विधायक ने रुपये न लेने के लिए कहा तो स्वास्थ्य कर्मियों ने स्टाक समाप्त होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।
बुधवार को सीएचसी मितौली में अनेक मरीजों ने हंगामा काटते हुए आरोप लगाया कि सीएचसी पर कर्मचारियों ने रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए 20 रुपये मांगे और डिस्पोजल सिरिंज बाहर से लाने को कहा। मरीजों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक सुनील कुमार लाला से की तो विधायक ने फोन कर मरीजों को नि:शुल्क इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। इसके बाद जब मरीज फिर सीएचसी पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों ने स्टाक खत्म होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद मरीज बिना इंजेक्शन लगवाए ही वापस चले गए। अवैध वसूली का आरोप लगाने वालों में सुरेश लल्हौवा, सोबरन लाल रौतापुर, रविंद्र कुमार पिपरिया, सुरेशचंद्र मैनहन, राहुल पचदेवरा, सेवाराम रायपुर, सुरेंद्र खमरिया और विनय ढखिया सहित तमाम मरीज शामिल थे। मरीजों ने स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ.अरुण कुमार ने बताया कि वह इस संबंध में जांच कराकर आवश्यक करेंगे।