{"_id":"594964774f1c1ba62f8b475a","slug":"chain-snatching-from-dm-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बंगले के पास से चेन स्नेचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम बंगले के पास से चेन स्नेचिंग
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
chain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के गले से चेन खींच ले गए बाइक सवार
मंगलवार की शाम आठ बजे की घटना
डीएम बंगले के पास से मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे बाइक सवार उचक्कों ने रिक्शे पर जा रही महिला के गलेे से सोने की चेन खींचकर भाग निकले। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी इलाहाबाद-यूपी ग्रामीण बैंक शाखा जटपुरवा के प्रबंधक आरसी तिवारी की पत्नी रेनू तिवारी अपनी विवाहित बेटी निकिता त्रिवेदी के साथ रिक्शे से एक निजी अस्पताल जा रहीं थीं। जैसे ही डीएम बंगले के पास ऑफीसर कॉलोनी के रास्ते के सामने उनका रिक्शा पहुंचा, कॉलोनी की तरफ से आए काले रंग की बाइक पर सवार दो उचक्कों में से एक ने निकिता के गले से चेन खींचकर कचहरी की ओर भाग निकले। पीड़िता निकिता बताती है कि चेन खींचने वाली बाइक सवारों के भागते समय पीछे से एक अन्य बाइक पर सवार युवक भी था। जो आगे वाली बाइक को इस ढंग से कवर कर रहा था कि हम लोग चाहकर भी उसका नंबर नहीं देख पाए। पीड़िता का कहना है कि वह उचक्के के पकड़े जाने पर उसे पहचान सकती है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।