{"_id":"58cd38ed4f1c1b285a32b6c2","slug":"caught-a-dagger-with-suspicious-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध उपकरण के साथ एक अधेड़ पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध उपकरण के साथ एक अधेड़ पकड़ा गया
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध उपकरण के साथ एक अधेड़ पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरीफंटा पुलिस के किया हवाले
भारत-नेपाल सीमा पर एक भारतीय अधेड़ को संदिग्ध उपकरण के साथ एसएसबी ने पकड़ा है। एसएसबी ने पिलर संख्या 169 के पास से अधेड़ को पकड़कर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के हवाले किया है।
भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 169 के पास से एसएसबी कजरिया ने एक रहमान बक्श नाम के अधेड़ को पकड़ा है। अधेड़ के पास से रिमोटनुमा चीज मिली है। साथ ही कुछ विस्फोटक पदार्थ मिलने की भी सूचना है। एसएसबी ने पकड़े गए अधेड़ को गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं बता रही है। लोगों के अनुसार अधेड़ के पास विस्फोटक पदार्थ तथा रिमोट था, लेकिन पुलिस ऐसा कुछ भी मानने से इंकार कर रही है। इस बावत गौरीफंटा कोतवाल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास एक थैले में कुछ सामान मिला है। उन्होंने बताया कि विस्फोटक मिलने की बात गलत है, कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है जबकि टीम भी आ रही है।