{"_id":"58f8fb9c4f1c1bc82a470829","slug":"cash-in-the-village-of-madva-theft-of-millions-including-jewelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़वा गांव में नकदी, जेवर समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मड़वा गांव में नकदी, जेवर समेत लाखों की चोरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
चाेरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
चार मई को थी बेटी की शादी
शादी का रखा जेवर और तिलक का सामान भी ले गए चोर
ईसानगर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में चोरों ने एक घर में घुस कर नकदी-जेवर समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। इसी घर में चार मई को बेटी की शादी होनी थी। चोर तिलक और शादी के लिए रखा गया सामान भी बटोर ले गए।
गांव मड़वा निवासी नरसिंह की बहन की शादी बरेली के आगरा गांव से चार मई को होनी है। बुधवार की रात घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे। देर रात चोर सामने की दीवार के सहारे छत पर चढ़ कर जीने से घर में दाखिल हुए। चोर कमरों में रखे नौ हजार नगदी बचत की गुल्लक, कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने की झुमकी दो जोड़ी, मांगबेदी, तीन अंगूठी, मटर माला दो, नाक की भेसर, चांदी का कमर बिझुआ, कमर पेटी, पांच जूड़े के कांटे, साड़ी, बर्तन, तिलक के कपड़े सहित लाखों का सामान बटोर ले गये। नरसिंह के पिता त्रिभुवन ने बताया कि जब रात करीब दो बजे वह बाथरूम के लिए उठे और नीचे गए तो उनकी नजर कमरों पर पड़ी। कमरे खुले देखकर वह जब अंदर गए तो बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी का आभास होने पर घर के सभी लोगों को जगाया और चोरों की तलाश करने लगे। जिसमें घर के पीछे पुराने कपड़े के सूटकेस बक्से पड़े मिले। नरसिंह ने घटना की लिखित सूचना चौकी पुलिस को दे दी है। चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना करके अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन