फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cash denied fierce people, Kheri uproar

कैश न मिलने से भड़के लोग, खीरी में हंगामा

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cash denied fierce people, Kheri uproar
‌बैंक - फोटो : अमर उजाला
- मितौली में खाताधारकों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- कैशलेस से गांवों के बैंक, नहीं चल पाए एटीएम  

ग्रामीण बैंकों में खाता धारकों को पर्याप्त कैश न मिलने से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की नाराजगी कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इलाहाबाद बैंक शाखा खीरी टाउन में तीसरे दिन भी कैश न मिलने पर भड़के लोगों ने इलाहाबाद बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। इलाहाबाद बैंक अलीनगर शाखा में खाताधारकों ने पैसा न मिलने के कारण हंगामा कर सड़क जाम किया कर दिया। 
गोला गोकर्णनाथ। नगर की बैंकों में कैश की कमी के चलते जहां एक ओर खातेदारों को पर्याप्त धन नहीं मिल पा रहा है, वहीं लोगों को लाइन में लगकर घंटों परेशान होना पड़ रहा है। कैश की कमी के कारण बैंकों के गिनती के ही एटीएम चल पा रहे हैं। कड़ी सर्दी में भी जरूरतमंद रात में भी लाइन में लगकर रुपया निकालने को विवश हैं।
विज्ञापन

ममरी। कैश के अभाव में कस्बे की इलाहाबाद बैंक हैदराबाद की पंजाब नेशनल बैंक, रोशननगर की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में भुगतान शनिवार को भी ठप रहा। बैंक के बाहर दो दिनों से लाइन में खड़े हो रहे खातेदार मायूस होकर खाली हाथ लौट गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार को कैश न होने की वजह सैकड़ों ग्राहक वापस लौट गए शाखा प्रबंधक पंकज  सिद्धार्थ ने बताया कि सोमवार को कैश आएगा तभी भुगतान हो सकेगा उधर गुलौला की यूपी ग्रामीण इलाहाबाद बैंक में भी लोग सुबह पांच बजे से ही लाइन में लग गए थे।

खीरी में इलाहाबाद बैंक के सामने प्रदर्शन
खीरी टाउन। इलाहाबाद बैंक की खीरी टाउन शाखा में तीसरे दिन कैश न मिलने पर भड़के लोगों ने इलाहाबाद बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। शुक्रवार को लोगों के अभद्र व्यवहार से बैंक कर्मियों ने बैंक बंद रखी थी। शनिवार को तीसरे दिन सुबह जब बैंक में कैश नहीं आया तो सुबह से लाइन में लोग भड़क उठे और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के बाद दो लाख कैश बाटा गया। 

मितौली में खाता धारकों ने रोड जाम किया
मितौली। इलाहाबाद बैंक अलीनगर शाखा में कैश न मिलने से गुस्साए खाताधारकों ने हंगामा कर सड़क जाम कर दिया। चौकी के सामने स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में ग्राहकों को कई दिनों से पैसा न मिलने से खाताधारकों में नाराजगी है। सड़क जाम की सूचना पाकर एसओ अजय सिंह और तहसीलदार आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे। लोगों से वार्ता कर लोगों को शांत कराया।

खाताधारकों ने मैनेजर पर लगाया भेदभाव का आरोप
भीखमपुर। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में खाताधारक परेशान रहे। शनिवार के दिन कुछ खाता धारकों को दो हजार रुपये पेमेंट मिला। खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक पर भेदभाव का आरोप लगाया है। कहा कि शाखा प्रबंधक कुछ खास लोगों को भुगतान देने में प्राथमिकता देते हैं। 


बैंकों में कैश का संकट और बढ़ा
मैलानी। इलाहाबाद बैंक में पूरे दिन नो कैश रहा। स्टेट बैंक में दोपहर में करीब एक बजे से भुगतान शुरू किया गया लेकिन कुछ देर बाद ही कैशलेस हो गया। यहां ग्राहकों को सोमवार तक कैश आने की बात बताई गई। उधर एसबीआई का एटीएम भी इस हफ्ते सिर्फ मंगलवार को दो-तीन घंटे ही चलाए तभी से एटीएम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed