फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A fight broke out over a land dispute, and a man was shot.

Kanpur News: जमीन विवाद में मारपीट, युवक को गोली मारने का आरोप

Wed, 14 Oct 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out over a land dispute, and a man was shot.
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के सलावतपुर में मंगलवार दोपहर को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में घायल एक पक्ष के युवक ने एक आरोपी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक युवक हाथ में राइफल लिए घूमता नजर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण करवाने के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के संतोषी बाजार कंचौसी निवासी शैलेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि बजरंग नगर सलावतपुर निवासी नानी रामप्यारी ने गोदनामा के जरिये उसको दो बीघा जमीन व मकान दिया था। आरोप लगाया कि पारिवारिक मामा व उनके परिजन उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसको लेकर मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। जिसकी सुनवाई 21 अक्तूबर को होनी है। वह सलावतपुर आया था। आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पर पारिवारिक मामा वीरेंद्र उर्फ बल्लू यादव, अरविंद यादव, सौरभ यादव, ब्रजेंद्र यादव, नीबू, रोहित यादव आदि लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी बल्लू यादव ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से राइफल से फायरिंग कर दी। बाजू में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से बल्लू का आरोप है कि दोपहर में एक साथ 10 से 15 लोगों के घर पर पहुंच कर धावा बोल दिया और मारपीट करने लगे। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह, थानाध्यक्ष हरमीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहीं घटना को लेकर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडा लिए युवक के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते दिखते हैं जबकि एक युवक असलहा लेकर घूमता दिखता है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है। शैलेंद्र की तहरीर पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी बल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी रायफल भी बरामद की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed