फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cargo stock

नकब लगाकर जेवरात की दुकान से उड़ाया माल      

Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खजुरिया।
अमर उजाला ब्यूरो खजुरिया। Updated Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cargo stock
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है दुकान, लोगों के बीच चर्चा      
विज्ञापन

 कस्बे के एक ज्वैलर्स की दुकान में पीछे से नकब लगाकर चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात से लोगों और व्यापारियों में दहशत है।      

कस्बे में कमलापुरी निवासी ऋषिकेश की ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार की देररात अज्ञात चोरों ने पीछे से नकब लगा दिया। चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज से पीछे की दीवार में बीम के नीचे की ईंटें निकाल कर हटा दीं और फर्श तोड़ कर भीतर घुस गए। इसके बाद चोरों ने  अंदर रखी अलमारी का दरवाजा तोड़ लिया। 15 हजार की नकदी, इंवर्टर बैट्रा, स्टेबलाईजर, आर्टिफीशियल ज्वैलरी, कंठी माला आदि सहित करीब 70 हजार रुपये का माल पार कर दिया। इसके बाद चोर फरार हो गए। चोरी की जानकारी सुबह आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने कमलापुरी में फोन कर दुकान मालिक को बुलाया। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर के जरिए सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बता दें कि दुकान पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है और यहां चोरी हो जाना चर्चा का विषय तो बना ही है। साथ ही अन्य व्यापारियों के लिए चिंता और दहशत का सबब भी बन गया है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े किए हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed