फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caresses - moving lures five innocent recovered

बहला-फुसलाकर ले जाए जा रहे पांच मासूम बरामद

Wed, 06 Jan 2016 10:01 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Wed, 06 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Caresses - moving lures five innocent recovered
भीरा रेलवे स्टेशन से ढाई से पांच साल तक की उम्र के पांच बच्चों को संदिग्ध हालात में ट्रेन में सवार होते हुए पकड़ा गया है। सभी बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं। बच्चों की मानें तो उन्हें गांव की ही एक महिला बहला फुसलकार लाई थी। वह फरार बताई जा रही है। देर रात तक बच्चे पुलिस थाने में बैठे रहे।
विज्ञापन

भीरा रेलवे स्टेशन पर शाम लगभग 6 बजे ढाई से पांच साल तक की उम्र के पांच बच्चे एक महिला के साथ ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए थे। तभी पोथेपुरवा गांव का एक ग्रामीण ट्रेन से जाने के लिए पहुंच गया। ट्रेन में देरी होने से लोग घूम रहे थे। ग्रामीण ने बच्चों को अपने गांव का पहचान कर पूछने लगा कि वे कहां जा रहे हैं। बच्चों ने कुछ दूरी पर ही एक महिला की ओर इशारा कर बताया कि इनके साथ नानी के घर जा रहे हैं। इस दौरान महिला मौके से फरार हो गई। बच्चों के अपहरण की आशंका से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी बच्चों को थाने पर लाकर चाइल्ड लाइन वालों और बच्चों के घर वालों को खबर दी।
विज्ञापन

ढाई से पांच साल तक के हैं मासूम बच्चे भीरा में बरामद हुए बच्चे पांच साल तक की उम्र के हैं। पोथेपुरवा गांव के हरभजन सिंह की चार साल की बेटी ममता व ढाई साल का बेटा कमल, शिवराम सिंह की चार साल की बेटी काजल व तीन साल का बेेटा। इसी गांव के अनूप सिंह का चार साल का बेटा हरजीत शामिल है। पुलिस ने इन बच्चों को परिवार वालों के सुपुर्द करने के लिए उनका पहचान पत्र मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष्ा ब्रजराम यादव ने बताया कि  बरामद हुए बच्चों ने गांव की एक महिला का नाम लिया है, उस महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखा जा रहा है। लिखा पढ़ी होने के बाद चाइल्ड लाइन वालों की मौजूदगी में बच्चों को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed