फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car-tractor trolley collision, car driver's death

कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, कार चालक की मौत

Mon, 03 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। 
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।  Updated Mon, 03 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Car-tractor trolley collision, car driver's death
हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक घायल, गोला-खुटार मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

खीरी से मथुरा जा रही एक लग्जरी कार सोमवार की तड़के छत्तीपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में थाना व कसबा खीरी के मोहल्ला शेखसराय निवासी कार चालक 48 वर्षीय मोहम्मद सलीम और उसमें सवार सलीमामबाद निवासी सुजीत कुमार घायल हो गए। दोनों को यूपी 100 ने जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। 

मोहल्ला शेखसराय निवासी मोहम्मद सलीम सोमवार की तड़के कार लेकर मथुरा जा रहे थे। कार में थाना धौरहरा के गांव सुजानपुर निवासी 30 वर्षीय सुजीत भी सवार थे। गोला-खुटार मार्ग पर गोला खुटार मार्ग पर छत्तीपुर नं 18 गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर हो गई, जिससे कार चालक और उसमें सवार सुजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में चालक मोहम्मद सलीम की मौत हो गई। कार चालक मूलरूप से सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के गांव इस्लामपुर का रहने वाला है। कई सालों से वह अपनी पत्नी और बच्चों के शाथ कस्बा खीरी में रहता था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को कब्जे में लिया है।             
विज्ञापन

        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed