फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car ramped into railing two dies

पुल की रेलिंग से टकराई इंडिका कार, दो की मौत

Wed, 31 Jan 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Car ramped into railing two dies
लखीमपुर-बेहजम रोड पर सोमवार की रात एक इंडिका कार गौरिया गांव के निकट बने पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे तीनों घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल की हालत भी गंभीर है। 
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव बम्भनाबाद निवासी 35 वर्षीय शिवनरायन, गांव लोहटी निवासी 38 वर्षीय हरीश और गांव अमघट निवासी 32 वर्षीय राजेश इंडिका कार से लखीमपुर से अपने घर जा रहे थे। रात करीब दस बजे घने कोहरे के कारण गौरिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। 
विज्ञापन

हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची फरधान पुलिस ने कार में फंसेे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और आननफानन में जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शिवनरायन और हरीश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार लीला कुंआ पुलिस पिकेट पर खड़ी कर ली है। कोतवाली सदर की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की सूचना मिलते ही तीनों के परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, एक घायल है। तीनों लखीमपुर से कार से घर लौट रहे थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- शिवानंद यादव, एसओ फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed