फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car overturns after hitting truck, two killed

ट्रक से टकराकर पलटी कार, दो की मौत, तीन घायल 

Mon, 12 Feb 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Feb 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting truck, two killed
victims kin
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रविवार की रात थाना हैदराबाद क्षेत्र में एक कार केशवापुर तिराहे के पास खड़े ट्रक से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

गोला नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ त्रिलोक गिरि मंदिर के निकट रहने वाले 38 वर्षीय अजीत कुमार रविवार को अपनी वैगन आर कार से लखीमपुर रिश्तेदारी में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। कार में उनका छोटा भाई 20 वर्षीय केशव कुमार उर्फ लल्लू, 58 वर्षीय मां राममूर्ति देवी, आठ वर्षीय पुत्र वंश, जगन्नाथपुर निवासी रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य रामादेवी के पुत्र 45 वर्षीय राकेश कुमार और गोला की राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सोहनलाल कार में सवार थे। 
विज्ञापन

रविवार की रात लौटते समय केशवापुर चौराहे पर कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराकर खाई में पलट गई। तेज धमाके की हुई आवाज सुनकर पास के दुकानदार और लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी गोला पहुंची, जहां डॉक्टर ने राकेश कुमार और केशव को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चालक अजीत कुमार, उसके पुत्र वंश और मां राममूर्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। गंभीर रूप से घायल सोहनलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया। हादसे में मौत की सूचना पाकर तीनों परिवारों में कोहराम मच गया, जिसने सुना वही अस्पताल की ओर दौड़ लिया। मृतक परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडीकेटर जलता या रिफ्लेक्टर होता तो टल सकता था हादसा 
पीलीभीत बस्ती हाईवे की अच्छी सड़क होने से हर वाहन तेज गति से निकलता है। गोला को सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक का गियर खराब हो गया था। इस पर उसके चालक ने केशवापुर तिराहा के पास ट्रक खड़ा कर रखा था। कार चालक अजीत कुमार ने बताया कि ट्रक का न तो कोई इंडीकेटर जल रहा था और न ही पार्किंग लाइट। इतना ही नहीं कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। ट्रक के पास कोई ऐसे संकेतक भी नहीं थे कि आते-जाते लोगों को खराब ट्रक की जानकारी हो पाती। अजीत बताता है कि जब वह ट्रक से कुछ दूरी पर था। इसी बीच सामने से आ रहे किसी वाहन की लाइट उसके आंखों में लगी। जैसे ही उसने कार किनारे करने की कोशिश की, हादसा हो गया। 


मां की गोद में बेटे ने दम तोड़ा 

बांकेगंज। केशवापुर के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पुत्र समेत दो लोगों की मौत और एक के गंभीर घायल होने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों के घर पर सांत्वना जताने वालों की भीड़ लगी हुई है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एंबुलेंस में मां की गोद में अंतिम सांसें ले रहे पुत्र के दम तोड़ते ही मां के गले से निकली चीखें सुनकर हर आंख से आंसू निकलने लगे। 
गोला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जलालपुर के गांव जगन्नाथपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य रामा देवी का पुत्र 45 वर्षीय राकेश कुमार अपने रिश्तेदार गोला के मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी 20 वर्षीय केशव कुमार आदि के साथ कार से एक तिलक समारोह से लौट रहा था। लौटते समय केशवापुर तिराहे के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। जिला पंचायत सदस्य के पति रामाधार के चार पुत्रों में मृतक राकेश कुमार बड़ा पुत्र था। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ इस दुनिया से चले गए। मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। मां, पिता, पत्नी और भाई सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


शिक्षक अजीत कुमार का भाई था मृतक केशव  
कार चला रहे अजीत कुमार बांकेगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल हेमपुर में सहायक अध्यापक हैं। मृतक केशव कुमार अजीत का सगा छोटा भाई था। मां और भाई के साथ चाचा के घर तिलक समारोह में शामिल होने गए केशव कुमार को क्या पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। मां के साथ तिलक की बातें करते समय अचानक रोड किनारे खड़े ट्रक से कार के टकराने के बाद केशव गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए लखीमपुर जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed