फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By motorcycle riders died in road accident

सड़क हादसे में साइकिल सवार ने दम तोड़ा

Tue, 20 Oct 2015 07:29 PM IST
महंगापुर
महंगापुर Updated Tue, 20 Oct 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
By motorcycle riders died in road accident
पलिया की तरफ से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित कार ने रास्ते में जा रहे साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। इसमें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई और बेकाबू कार भी एक पेड़ से जा टकराई। कार चालक और उसमें सवार लोग भाग निकले। इससे गुस्साए घरवालों ने शव को रोड किनारे पर रखकर उसे उठाने से इंकार कर दिया। जिस पर वहां पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोग माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

नगला निवासी 60 वर्षीय लालजी प्रसाद गौतम  किसी काम से साइकिल से बरेली फार्म जा रहे थे। जब वह पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर महिपालपुरवा के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही बेकाबू  कार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह रोड किनारे गिर गए तथा मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार आगे कुछ दूर जाकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद चालक और उसमें सवार लोग कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना घरवालों को मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचीं रिश्तेदार नगला बीडीसी सदस्य शंकुतला देवी समेत तमाम लोगों ने शव को रोड किनारे रख दिया और पुलिस को उसे उठाने नहीं दिया। सूचना मिलने पर सीओ रामआसरे सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed