{"_id":"a75b61873dfcb704e2f9209e2b24a2d6","slug":"by-friend-on-facebook-a-young-woman-with-arbitrary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर युवती के साथ मनमानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर युवती के साथ मनमानी
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती को भगा ले जाने और तीन माह तक उसके साथ मनमानी करने का मामला सामने आया है। युवती के परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को पंजाब के एक गांव से पकड़ा। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक पंजाब प्रांत के जिला तरनतारन अंतर्गत जींगपुरा निवासी युवक लवदीप ने फेसबुक पर फरवरी 2014 में फूलबेहड़ क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को फ्रेंड बना कर उससे नजदीकी बढ़ा ली। बताते हैं फेसबुक की दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि दिसंबर में लवदीप ट्रेन से यहां आया और युवती के गांव पहुंचकर उसे अपने साथ भगा ले गया। युवती के लापता होने पर परिवारीजनों ने फूलबेहड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी तलाश शुरू की। सुंदरवल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक डेढ़-दो माह तक लवदीप युवती को घर न ले जाकर इधर-उधर रखे रहा। बाद में युवती को पता चला कि लवदीप शादीशुदा है तो उसने परिवार वालों को फोन कर खुद के पंजाब में होने की सूचना देते हुए आपबीती बताई। परिवारीजनों की सूचना के बाद सुंदरवल पुलिस सक्रिय हुई और पंजाब जाकर वहां की पुलिस के साथ मिलकर आरोपी युवक लवदीप को उसके घर से पकड़ लिया। सुंदरवल पुलिस ने शनिवार को युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।