फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By drowning in the river Teen 's Death

नदी में डूबने से किशोर की मौत

Wed, 08 Jul 2015 07:16 PM IST
ममरी
ममरी Updated Wed, 08 Jul 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र में मवेशी चराने गये 15 वर्षीय किशोर की कठिना नदी के पानी में डूबकर मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से उसका शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

ग्राम अयोध्यापुर निवासी छत्रपाल का 15 वर्षीय बेटा बालगोविंद बुधवार दोपहर गांव के कुछ अन्य बच्चों संग कठिना नदी के चलतुआ घाट पर मवेशी चराने गया था। बताते हैं कि मवेशी चरते हुए कठिना नदी के पानी में घुस गए। जिन्हें बाहर निकालने के लिए बालगोविंद जैसे ही नदी में घुसा वैसे ही वह पानी में डूबने लगा। साथ मौजूद रजनीश आदि बच्चों के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक किशोर की पानी में डूबकर मृत्यु हो चुकी थी। गांव वालों ने घंटों मशक्कत करने के बाद उसका शव खोजकर नदी के बाहर निकाला और उसे गांव उठा लाए। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना शव का पंचनामा भरवाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed