Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA NEWS GANG RAPE CASE

Agra News: पड़ोसी के यहां गीत गाने जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

Wed, 11 Nov 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
AGRA NEWS GANG RAPE CASE
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पड़ोसी के यहां गीत गाने जा रही एक 13 वर्षीय दलित किशोरी को दो युवक बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तलाश करते हुए पहुंचे पिता को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात 8 बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री पड़ोस में गीत गाने जा रही थी। रास्ते में पहले से खड़े छोटू पुत्र रमना निवासी पिन्नापुरा ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान अशोक पुत्र गुलाब सिंह बाइक लेकर पहुंचा। आरोप है कि दोनों किशोरी को बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक पुत्री के घर नहीं पहुंचने पर पिता उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। पिता को देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर हालत में पिता किशोरी को घर लेकर पहुंचे और बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छोटू और अशोक निवासी पिन्नापुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed