फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus conductor beaten in broad daylight, reports

दिनदहाड़े बस कंडक्टर को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 11 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bus conductor beaten in broad daylight, reports
कंडक्टर - फोटो : अमर उजाला
पिटाई कर टिकट मशीन तोड़ी, कैश गायब होने का आरोप
विज्ञापन

नगर की मोहम्मदी रोड पर बाइक सवार युवकों ने सुबह रोडवेज की एक अनुबंधित बस को रोककर उसके कंडक्टर को सरेराह दिनदहाड़े पिटाई कर लूट लिया है। मारपीट में उसकी टिकट बनाने वाली मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। कंडक्टर की तहरीर पर चार युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
छिबरामऊ कन्नौज निवासी कंडक्टर अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सुबह आठ बजे शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस यूपी 27टी/3456 लखीमपुर से शाहजहांपुर के लिए नगर होते हुए जा रहा था। पहले से ही घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार चार युवकों ने सिनेमा चौराहे पर बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक मोनू राजपूत निवासी पुवायां जिला शाहजहांपुर के बस न रोकने पर बाइक सवारों ने मोहम्मदी रोड पर बस के आगे बाइकें खड़ी कर बस रोकवाई। बदमाशों ने कंडक्टर को बस से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। इतने में बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और वह बस से उतर गए। कंडक्टर ने बताया कि मारपीट करने वाले दो हीरो हांडा स्प्लेंडर बाइक पर चार लोग सवार थे, जिसमें से एक बाइक का नंबर यूपी31एएल/4929 है, जबकि दूसरी बाइक लाल रंग की है जिसका नंबर वह नहीं देख पाया है। 
विज्ञापन

मारपीट के दौरान टिकट बनाने वाली मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है और उसकी बैग से 2560 रुपये की नकदी भी गायब हो गई है। सरेराह हुई घटना से मोहम्मदी रोड के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कंडक्टर ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे शाहजहांपुर डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक प्रेमशंकर कोष्ठा ने मौका मुआयना किया है। पुलिस ने कंडक्टर की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, इस बाबत कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि युवकों की सुरागरसी की जा रही है। जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed