फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bull was threatening to jail , upset the young man hanged

सिपाही दे रहा था जेल भेजने की धमकी, परेशान हो युवक ने फांसी लगाई

Tue, 31 Mar 2015 10:47 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Tue, 31 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bull was threatening to jail , upset the young man hanged
पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर गांव नौतला भवानीगंज निवासी 25 वर्षीय गुड्डू ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई राममूर्ति उर्फ रामू का आरोप है कि कोतवाली के सिपाही एके सिंह ने गुड्डू से 20 हजार रुपये लेने के लिए उसे न सिर्फ जेल भेजने के लिए धमकाया, बल्कि अपने साथियों से बार-बार दबाव डलवाकर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने मामले में सिपाही और उसके दो अन्य साथियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अरविंद सेन ने सिपाही को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव लाल्हापुर निवासी 36 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा की 25 मार्च को जंगल में क्षत-विक्षत लाश मिली थी। मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने 26 मार्च को गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। मृतक के भाई का कहना है कि पुलिस ने उसे 27 मार्च की दोपहर बुलाए जाने के बाद थाने आने की हिदायत देकर छोड़ दिया था। आरोप है कि वह घर पहुंचा तो सिपाही एके सिंह ने वहां आकर उससे कहा कि 20 हजार का इंतजाम कर लो वरना हत्या के जुर्म में जेल जाओगे। सिपाही की इस बात से उसका भाई परेशान हो गया था। उसने 27 की शाम को खाना भी नहीं खाया। गरीबी के कारण वह लोग रुपये की व्यवस्था नहीं कर पाए। उधर 27 मार्च को ही सिपाही ने अपने साथियों प्रदीप कुमार और कल्लू सांसिया को भेजकर रुपये देने के लिए दबाव बनाया। मृतक के भाई का आरोप है कि वे दोनों दिन में कई-कई बार रुपये मांगने आने लगे, जिससे उसका भाई बहुत परेशान हो गया। नतीजतन 30 मार्च की रात को उसने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर सिपाही सहित तीन लोगों पर धारा 306 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। साथ ही सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed