{"_id":"579e38ae4f1c1bdc762b8d09","slug":"breaking-the-locks-of-the-shop-s-goods-across-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर हजारों का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के ताले तोड़कर हजारों का माल पार
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल के पदाधिकारी चौकी पहुंचे, मुकदमा दर्ज करने की मांग की
चोरों ने रात में हो रही वर्षा के दौरान मोहल्ला पठान में जामा मस्जिद के पास एक किराने की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान और रेजगारी उठा ले गए। दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। दुकान मालिक के साथ नगर व्यापार मंडल का एक दल चौकी प्रभारी से मिला और मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चोरियों पर रोक लगाने की मांग की।
जामा मस्जिद के पास इकलाख हुसैन खां की किराने की दुकान है। शनिवार की रात हो रही बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनकी दुकान के शटर में पड़े ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने कई कंपनियों की चाय की पत्ती, तेल, आंवला तेल, सिगरेट आदि करीब 70 हजार रुपए का माल और करीब 15 से 20 हजार रुपए की रेजगारी पार कर दी। चोरी की जानकारी दुकान मालिक को तब हुई जब वह रविवार को दुकान खोलने गए तो देखा कि ताले गायब हैं। उन्होंने शटर खोल के देखा तो तमाम माल गायब था। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इसके बाद दुकान मालिक इकलाख के साथ नगर व्यापार मंडल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता, चांद कुमार जैन, अनिल वर्मा, गौरव बंसल आदि ने चौकी पहुंचकर कार्यवाहक चौकी प्रभारी राजेश सिंह से मुलाकात की और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वार्ता की। दोनो में कई मुद्दों पर सहमति बनी, फिलहाल व्यापार मंडल ने पुलिस से इस चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।