फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Breaking and stealing thousands of Grocery Stores

किराना गोदाम का ताला तोड़कर हजारों की चोरी 

Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Breaking and stealing thousands of Grocery Stores
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
सायरन बजाती रही पुलिस और फिर हो गई चोरी 
विज्ञापन

कस्बे के पलिया रोड स्थित किराना गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये की नकदी समेत करीब 50 हजार के सामान पर हाथ साफ किया, जबकि पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस रात भर सायरन बजाती रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

 पलिया रोड स्थित विजय किराना स्टोर के प्रोपाइटर विजय चौबिया ने बताया कि वह रोज की भांति बुधवार रात अपनी दुकान बंद करके चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने आए तो देखा कि उनके गोदाम का ताला टूटा हुआ था। गोदाम की कुंडी खुली थी। वह गोदाम से होते हुए दुकान के अंदर गए तो गोलक में रखी 20 हजार की नकदी और करीब 30 हजार का सामान गायब था। बीते दो सप्ताह में चोर ढखेरवा रोड स्थित आनंद मोबाइल शाप की दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख, राजेश पान भंडार की दुकान और एक सिलाई वाली दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर चुके हैं। पुलिस अब तक किसी भी चोरी का खुलासा करने में नाकाम रही हैं। उधर कोतवाल डीसी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed