{"_id":"520da2228f7038994f9344d6b4512ab8","slug":"break-off-the-locks-of-the-house-thousands-made-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंद मकान के ताले तोड़ हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान के ताले तोड़ हजारों का माल उड़ाया
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 24 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला स्वरूपनगर (काशीनगर) में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी समेत करीब एक लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया है। जबकि गृहस्वामी समेत परिवार वाले बालाजी के दर्र्शन करने मेंहदीपुर गए हुए थे। रविवार को वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
मोहल्ला स्वरूपनगर निवासी धर्र्मेंद्र यादव अपने परिवार समेत बालाजी के दर्शन करने गए हुए थे। रविवार की रात मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर का सारा सामान खंगाल डाला। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक चोरों ने घर से सोने की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी कुंडल, एक नाक बाली, एक जोड़ी पायल समेत करीब 12 हजार नगदी पार कर दी है। इसके अलावा चोरों ने घर के बर्तन, कपड़े और इंवर्टर बैट्रा को भी पार कर दिया है। राजापुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है।
जल्द किया जाएगा खुलासा
कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में चोरियाें की घटनाओं का शीघ्र्र खुलासा किया जाएगा, जिसके लिए संभावित संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर छानबीन की जा रही है।