फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Branded wine adulteration in water

ब्रांडेड शराब में पानी की मिलावट

Fri, 25 Sep 2015 10:21 PM IST
पलिया कलां
पलिया कलां Updated Fri, 25 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
Branded wine adulteration in water
कच्ची और देशी शराब में मिलावट तो आम बात होती है, लेकिन ब्रांडेड शराब में ऐसा हो तो ताज्जुब ही होगा लेकिन ऐसा हो रहा है। इसे सेल्समैनों की बाजीगरी ही कहा जाएगा कि वे ब्रांडेड शराब की बोतलों में पानी मिला भी देते हैं और किसी को पता भी नहीं चल पाता।
विज्ञापन

मिलावटखोरी से ब्रांडेड शराब भी अछूती नहीं रह गई है। दुकानों के सेल्समैन ब्रांडेड शराब के क्वार्टर और बोतलों की सील को खोलते हैं फिर इनसे शराब निकाली जाती है और उसमें पानी मिलाकर खाली अद्धे की बोतल में भर दिया जाता है। इस बोतल में क्वार्टर से निकली सील को लगा दिया जाता है, जो बिल्कुल कंपनी जैसी ही लगती है। खरीदार इन्हें आसानी से खरीद लेते हैं और इसका फायदा सेल्समैन की जेब में चला जाता है। बदनामी कंपनी को झेलनी पड़ती है। प्लास्टिक छक्कन वाली सभी बोतलें आसानी से खुल जाती हैं और इनकी सील वैसी ही बनी रहती है जैसी नई होती है। बगैर प्लाटिक ढक्कन वाली बोतलों की सील सूजे से खोल दी जाती है ऐसा करने से वह पूरी तरह सुरक्षित रहती है और उसे दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। इलाके में तकरीबन हर दुकान पर ये खेल चल रहा है।
विज्ञापन

फंडा नंबर दो
सेल्समैनों ने उन होटल स्वामियों को ट्रेंड कर दिया है जिनके यहां ज्यादातर लोग बोतल, अद्धा, क्वार्टर लेकर जाते हैं और वहां कुछ खाने के साथ इसे पीते हैं। शराब पीने वालों से यह होटल वाले फौरन ही बोतलों को अपने हाथ में लेकर खोल देते हैं। जिसमें सील टूटती नहीं और फिर इन बोतलों को 10 से 20 रुपये में सेल्समैनों को बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनसुनी हो रही शिकायतें
दुकानों पर अक्सर शराब में मिलावट को लेकर विवाद दिखाई पड़ जाते हैं लेकिन सेल्समैन उनके आरोपों को नकार देते हैं। इसके बाद वह भी कहीं आगे शिकायत करने नहीं जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed