फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Borrowing money shot on demand, Lucknow Referee

उधारी का पैसा मांगने पर  गोली मारी, लखनऊ रेफर

Sat, 29 Oct 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर।
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर। Updated Sat, 29 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Borrowing money shot on demand, Lucknow Referee
gun - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान समेत चार आरोपी नामजद
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव राजापुर में पूर्व प्रधान रामगुलाम से उधारी का एक लाख रुपये मांगने गए सरैंचा निवासी नवल किशोर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। पंचायत चुनाव के समय पीड़ित ने एक लाख रुपये उधार दिए थे। 

खीरी थाना क्षेत्र के गांव सरैंचा निवासी नवल किशोर सिंह शनिवार को तकादा करने राजापुर निवासी पूर्व प्रधान रामगुलाम यादव के पास आया था। गांव में एक खोखे के पास नवल और रामगुलाम में बातचीत हो रही थी, तभी दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पूर्व प्रधान के लड़कों ने नवल किशोर पर तमंचे से फायर झोंक दिया, गोली पेट में लगने के कारण नवल मौके पर ही गिर गया। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज अरविंद राय मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचवाया। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने पूर्व प्रधान रामगुलाम यादव, उनके पुत्र सैंपू यादव, पप्पू यादव और रामलखन के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चारों आरोपी घर से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घायल नवल किशोर के मुताबिक उसने पंचायत चुनाव के समय एक लाख रुपये रामगुलाम को दिए थे, जिसके लिए वह तकादा करने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed