{"_id":"8afd1833ac86dab45be076f1a0cd6e6d","slug":"bolero-villagers-and-riders-among-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों और बोलेरो सवार लोगों के बीच बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों और बोलेरो सवार लोगों के बीच बवाल
महेवागंज
Updated Tue, 07 Jul 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के हजूरपुर गांव में मंगलवार को बोलेरो सवार लोगों और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर बवाल हो गया। इस बीच फायरिंग और ईंट पत्थर भी चले। ग्रामीणों ने बोलेरो सवार लोगों को भागने पर मजबूर कर दिया। इस आपाधापी में एक वाहन मौके पर ही छूट गया। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने वाहन को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
दो चौपहिया वाहन में सवार होकर दस बारह लोग मंगलवार दोपहर हजूरपुर गांव पहुंचे। इन लोगों ने यहां एक व्यक्ति के घर धावा बोल दिया। ग्रामीणों के मुताबिक वेे किसी लड़की के बारे में पूछ रहे थे। आरोप है कि वाहन से आए बाहरी लोगों ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर कई ग्रामीण आ गए। आरोप है कि बाहरी लोगों ने ग्रामीणों से भी अभद्रता की। इससे ग्रामीण भड़क गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस बीच ईंट पत्थर चले और फायरिंग भी की गई। ग्रामीणों को हावी होते देख वाहन सवार लोगों को उल्टे पांव भागना पड़ा। इस आपाधापी में उनका एक वाहन मौके पर ही छूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। एसओ जेपी यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले फरधान थाना क्षेत्र के गांव से एक लड़की को युवक भगा लाया था। उसी को लोग ढूंढने आए थे। उन्होंने मारपीट और फायरिंग से इंकार किया।