फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bolero collision of a death, a serious

बोलेरो की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर

Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision of a death, a serious
सड़क हादसा
- मृतक की मां की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

क्रेशर से अपने गांव लुधौरी जा रहे दो किशोरों को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घालय अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गाड़ी को कब्जे में लिया गया। 

गांव लुधौरी निवासी गोपाल का 15 वर्षीय पुत्र अंकित तथा छैलू का 14 वर्षीय पुत्र उत्तम अपने साथी नीरज कश्यप लुधौरी चौराहे पर स्थित बजरंग शुगर इंडस्ट्रीज में काम करते थे। सोमवार रात्रि करीब 10.30 बजे तीनों काम से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी बीच नीरज शौच चला गया। अंकित तथा उत्तम नीरज के इंतजार में सड़क के किनारे खड़े थे। इसी बीच तेज रफ्तार से निघासन से दुबहा की ओर जा रही बोलरो ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों वहीं पर गिर गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उत्तम की मौत हो गई। उत्तम की मां उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed