{"_id":"573609d34f1c1bcf6b9199ee","slug":"bolero-bent-old-woman-accused-of-killing-the-police-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो चढ़ाकर वृद्धा को मारने का आरोप, पुलिस को तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो चढ़ाकर वृद्धा को मारने का आरोप, पुलिस को तहरीर दी
संसारपुर।
Updated Fri, 13 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मौठीखेड़ा निवासी राकेश यादव ने थानाध्यक्ष मैलानी को दिए शिकायती पत्र में एक व्यक्ति पर अपनी मां पर बोलेरो चढ़ाकर मारने का आरोप लगाया है।
राकेश यादव ने आरोप लगाया कि 27 अप्रैल को उनके चाचा की पुत्री का विवाह था, जिसमें चाचा का बड़ा दामाद वीरपाल निवासी ग्राम उदारा थाना निगोही जिला शाहजहांपुर आया था। विदाई के समय वीरपाल ने बुलेरो लापरवाही से चलाते हुए बैक की। जो उनकी मां लज्जावती पर चढ़ गई और वह गंभीर घायल हो गईं, जिनकी मृत्य उपचार के दौरान 30 अप्रैल को हो गई। राकेश ने शीघ्र मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। समाचार प्रेषण तक जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।