{"_id":"349d5c150aaa15c5311ba57993fb2eb9","slug":"boi-burned-in-pliaklan-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलियाकलां में जल गया बीओआई का एटीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलियाकलां में जल गया बीओआई का एटीएम
पलियाकलां
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर की बाईपास रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे एटीएम मशीन के साथ ही उसमें रखे नोट भी जलकर गए। आग और विकराल रूप लेती लेकिन किसी तरह बालू और नाले का पानी डालकर लोगों ने उस पर काबू पाया। सूचना पर सीओ और एसओ ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बाईपास रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में बीती रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एटीएम समेत बैंक के भवन को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सीओ रामआसरे सिंह, एसओ केपी सिंह, चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रसाद समेत थाने और चौकी के पुलिस बल ने स्थानीय लोगों के साथ नाले के पानी और बालू आदि से आग पर काबू पाया। बैंक मैनेजर एसके गंगवार ने बताया कि तारों की स्पार्किंग से आग लगी है। एटीएम पूरी तरह जल गया है। उन्होंने बताया कि एटीएम में दीपावली पर्व के कारण रुपया कम था लेकिन जितना भी था वह जल गया है। बता दें इससे पूर्व भी बैंक ऑफ इंडिया में शार्ट शर्किट से आग लग चुकी है।
फोटो संख्या 12पीएलके06
पटाखे से आतिशबाजी
की दुकान में आग
पलियाकलां। शहर के मेला मैदान में जलाए गए पटाखे से एक आतिशबाजी की एक दुकान में आग लग गई। जिससे हजारों रुपये की आतिशबाजी जलकर राख हो गई। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरातफरी मच गई और कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर शहर के मेला मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगी थीं। बृहस्पतिवार को वहीं पर एक व्यक्ति ने पटाखा जलाया और इसकी चिंगारी मोहल्ला बरबंडा निवासी अयूब की दुकान में जा पहुंची और उससे आग लग गई। इसमें हजारों रुपये की आतिशबाजी जल गई। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद मेला मैदान में खासी अफरातफरी मच गई कई लोग अपनी दुकानें छोड़कर भाग निकले।
बरखेरिया जाट में आग
लगने से लाखों की क्षति
जंगबहादुर गंज। पसगवां क्षेत्र के गांव बरखेरिया जाट में दिवाली की रात लगभग साढे़ आठ बजे के करीब पटाखे की चिंगारी से गांव के चार घरों में आग लग गई।
बताया जाता है कि पटाखे की चिंगारी से गांव के अगने लाल के छप्पर में आग लग गई, आग ने अंगने लाल के पड़ोसी बाबूराम और राम खिलावन के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से अंगने लाल के घर में रखे 50 हजार रुपये, कपडे, जेवर जल गए। बाबूराम का भी लगभग 1 लाख रुपये का सामान जल गया, जिसमें 30 हजार रुपये, जेवर, चारपाई, बेड, अलमारी और राम खिलावन के घर में लकड़ी की अलमारी में रखे 30 हजार रुपये, रंगीन टीवी के अलावा काफी सामान जल गया। इसके अलावा अमरपाल के छप्पर में भी आग लग गई, जिससे उसका छप्पर जल गया। ग्राम प्रधान रामचंद्र शर्मा ने लेखपाल को सूचना दे दी है।