फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   body was found hanged Married

फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
body was found hanged Married
hanged - फोटो : amar ujala
- मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

- शहर के मोहल्ला हिदायतनगर का मामला
- जिला अस्पताल में हंगामा, आरोपी पति की धुनाई

मोहल्ला हिदायनगर में एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला है, जो गुरुवार को ही मायके से आई थी। शुक्रवार को मृतका के पति ने खमरिया (ऐरा) निवासी मायके वालों को फोन फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी, जिसके बाद वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में गुस्साए मायके वालों ने आरोपी पति की जमकर पिटाई कर दी। मृतका के पिता जाकिर शाह ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। 

हिदायतनगर निवासी कमाल अहमद का निकाह खमरिया निवासी जाकिर शाह की पुत्री 25 वर्षीय शीबा खातून से 28 दिसंबर 2015 को हुआ था। बुधवार को शीबा अपने भाई के साथ मायके गई थी, जहां गुरुवार को उसका पति कमाल अपने भाई शराफत के साथ पहुंचा। इसके बाद दोनों शीबा को लेकर लखीमपुर आ गए। दूसरे दिन शुक्रवार को शीबा की मौत की खबर मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया। मायके वाले जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे, जहां मृतका का शव रखा था। इस दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपी पति कमाल की पिटाई कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed