फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Body of youth found near railway track

रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव      

Sat, 05 Aug 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Body of youth found near railway track
अतरिया रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। साथ ही उसका एक हाथ कटा हुआ है जिसमें काफी घाव है। युवक की बाइक शव से लगभग छह सौ मीटर की दूरी पर कब्रिस्तान के पास मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  अतरिया रेलवे क्रासिंग से सौ मीटर की दूरी पर एक शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसओ विपिन कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया आदि ने शव की जेब की तलाशी ली गई तो उसमें से एक आधार कार्ड जिसपर उसका नाम निरंजन लाल यादव पुत्र बनारसी लाल यादव निवासी ग्राम भरतपुर थाना हजारा जिला पीलीभीत पड़ा था। जबकि उम्र 27 वर्ष लिखी थी। साथ ही जेब से जिला सहकारी बैंक की पासबुक, एक एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि मिला है। जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान थे जबकि हाथ भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। इसके साथ ही एक बाइक यूपी 26 एफ 0873 भी शव से लगभग छह सौ मीटर दूर अतरिया के कब्रिस्तान के पास पड़ी थी। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला हत्या का ही लग रहा है लेकिन छानबीन करने के बाद तथा परिजनों से बात करने के बाद ही स्पष्ट होगा। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ हद तक कारण साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed