फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bodies from the grave dug wells The autopsy was innocent

कब्र से शव खुदवाकर  कराया मासूम का पोस्टमार्टम

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो   महेवागंज। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bodies from the grave dug wells The autopsy was innocent
शव - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत 
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई हादसे की रिपोर्ट

डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में मारे गए थाना फूलबेहड़ के गांव ढखवा नयामतपुर निवासी नासिर के पुत्र सात वर्षीय अजान का पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शव कब्र से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

गांव ढखवा नयामतपुर निवासी नासिर ने बताया कि 14 जुलाई को उसका पुत्र अजान बोलेरो पर सवार होकर परिवार के अन्य लोगों के साथ शादी समारोह में शामिल होने भीरा जा रहा था। रास्ते में अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई थी। हादसे में उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया। जिस पर उन्होंने शव को दफन कर दिया और कोर्ट से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्र से बाहर निकलावाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed