{"_id":"580e380c4f1c1b944ebc1bcd","slug":"bloody-bodies-wrapped-in-foil-was-missing-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता पुजारी का पन्नी में लिपटा मिला रक्तरंजित शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता पुजारी का पन्नी में लिपटा मिला रक्तरंजित शव
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या कर शव फेंके जाने की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गांव बिनौरा के निकट नहर पटरी पर दुर्गा मंदिर के एक पुजारी गांव बेलहापुरवा निवासी 58 वर्षीय बंधादास का शव पन्नी में लिपटा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का चेहरा खून से लथपथ था और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। इससे उसकी हत्या कर शव पल्ली में बंधकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वह दो दिन पहले अपने गांव बेलहापुरवा से बहन के घर जाने के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसओ मनोज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव बिनौरा के दक्षिण तरफ नहर है। नहर पटरी पर गांव के ग्रामीण खेतों मेें काम करने के लिए जा रहे थे। नहर पटरी पर बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने आगे बढ़कर देखा तो एक पीतल का कमंडल, एक झोला तथा मंदिर निर्माण के लिए चंदे की रसीद बुक, एक दस का सिक्का, चप्पल, मोबाइल चार्जर तथा कुछ काज पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों ने सामान से कुछ दूरी पर एक बड़ी पन्नी पड़ी देखी, जो खून से सनी थी। ग्रामीणों ने जब पन्नी खोलकर देखी तो उसमें एक पीला वस्त्र पहने औंधे मुंह अधेड़ का शव मिला। शव के सिर पर चोट के निशान थे। यह देखकर वह लोग घबरा गए। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। इसी बीच बेलहापुरवा के प्रधानपति बीरबल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कटहिया के मजरा बेलहापुरवा निवासी 58 वर्षीय बंधादास के रूप में की। बीरबल ने बताया कि वह गांव में एक दुर्गा मंदिर का निर्माण कराना चाहता था। मंदिर की उसने नींव डलवाई थी। उसी की चंदा वसूली कर रहा था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वह इसी थानाक्षेत्र के गांव रायपुर अपनी बहन के घर जाने की बात कही थी। उसके बाद से वह लापता था। उसके परिवार में कोई नहीं है। बहन की कई साल पहले शादी हो चुकी हैं। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि प्रधान पति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है।