फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bira police two Htyaropion To be presented in court, jailed

भीरा पुलिस ने दो हत्यारोपियों  को कोर्ट में किया पेश, जेल गए

Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bira police two Htyaropion To be presented in court, jailed
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नौरंगाबाद में पत्नी की जान लेने वाले को पति का चालान किया
दूसरी घटना में जंगलीनाथ गांव में झगड़े में मौत होने पर नामजद को भेजा जेल
10 जुलाई को जंगलीनाथ गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद पुलिस ने दर्ज की थी एनसीआर
नौरंगाबाद गांव में पत्नी के उलाहना देने पर उसकी जान लेने वाले पति को भीरा पुलिस ने सोमवार को चालान भेज दिया। वहीं दूसरी घटना में जंगलीनाथ गांव में आठ दिन पहले दो पक्षों में हुए विवाद में घायल ग्रामीण की मौत हो जाने  पर हत्या के केस में तरमीम मुकदमें में नामजद को भी पुलिस ने हिरासत में  लेकर चालान किया है। 
रविवार को नौरंगाबाद गांव में मुकेश ने पत्नी  कांति देवी की कुल्हाड़ी से खांदकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने आरोपी मुकेश को मौके पर पकड़ कर भीरा पुलिस को सौंप दिया था, सोमवार को पुलिस ने  पत्नीहंता को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी समेत कोर्ट में चालान पेश किया।
विज्ञापन

--
मारपीट में दर्ज हुई थी एनसीआर, मौत होने पर हत्या का लगा केस
10  जुलाई को जंगलीनाथ गांव में सामंत सिंह एवं काशी सिंह के दो पक्षों में  जमकर मारपीट हुई थी। झगड़े में सामंत सिंह को गंभीर चोटे आईं थी। घायल  सामंत को बिजुआ सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिले पर रेफर कर दिया  गया था। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर सामंत को लखनऊ मेडिकल कालेज ले  जाया गया था। भीरा पुलिस ने इस मामले में महज एनसीआर दर्ज किया था। तीन दिन  के बाद सामंत सिंह की लखनऊ में मौत हो जाने पर एनसीआर को गैरइरादतन हत्या  के मामले में मुकदमा तरमीम किया गया था। पुलिस ने इसी मुकदमे नामजद काशी  सिंह को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। कोर्ट ने दोनो आरोपियों को जेल भेज  दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed