फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: हिंडन में डूबे युवक का चौथे दिन भी नहीं चला पता

Tue, 08 Sep 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
dfsg
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में युसुफपुर चक गांव के पास हिंडन नदी में नाव में रस्सी बांधने के दौरान डूबे युवक का चौथे दिन भी पता नहीं चला। एनडीआरएफ के साथ एसडीआर की टीम ने करीब 12 किमी के दायरे में स्टीमर की मदद से दोनों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बहलोलपुर और यूसुफपुर चक के बीच हिंडन नदी में शनिवार शाम नाव संचालन से जुड़े एक व्यक्ति ने बुलंदशहर निवासी शिव राजपूत को 500 रुपये का लालच देकर नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक रस्सी बांधने के लिए भेजा था। रस्सी बांधने के लिए शिव पानी में उतरा। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर वहां मौजूद उसका दोस्त सौरव उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी डूब गया। सोमवार को घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर कुलेसरा पुल के नीचे हिंडन नदी में बुलंदशहर निवासी सौरव का शव पिलर से सटा हुआ मिला था। वहीं शिव का अबतक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed