फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bira-Mailani the tiger population is likely to grow

भीरा-मैलानी में बाघों की आबादी बढ़ने के आसार

Mon, 04 May 2015 06:35 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 May 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
Bira-Mailani the tiger population is likely to grow
दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल दक्षिण खीरी वन प्रभाग के भीरा और मैलानी रेंजों में बाघों की आबादी बढ़ने की उम्मीद जगी है। यहां बाघ गणना के लिए लगाए गए कैमरों में दो नए बाघों के अलावा कई शावकों की तस्वीरें भी ट्रैप हुई हैं। बाघों की संख्या बढ़ने की उम्मीद से वन विभाग खासा उत्साहित है। कैमरा लगाने के बाद पहली बार जो तस्वीरें लोड हुई हैं उनके परिणाम काफी उत्साहजनक हैं।   
विज्ञापन

बाघ गणना-2015 के लिए किशनपुर सेंक्चुरी के बाद दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी और भीरा रेंजों में भी कैमरे लगाए गए है। मैलानी रेंज में 26 और भीरा रेंज में कुल 20 कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे लगाने के एक सप्ताह बाद ट्रैप हुई तस्वीरें डाउनलोड की गई हैं। इसमें भीरा रेंज की महराजनगर बीट और मैलानी रेंज के किशनपुर उत्तरी बीट में अलग-अलग ऐसे बाघों की तस्वीरें आई हैं जिनकी तस्वीरें पिछली बार हुई बाघ गणना में ट्रैप नहीं हुई थीं। कई शावकों की तस्वीरें भी ट्रैप हुई हैं।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने बताया कि मैलानी रेंज के खरेहटा, भरिगवां, महुरेना और जटपुरा बीटों में कुल 26 कैमरे लगाए गए हैं। इसी तरह भीरा रेंज के छैरासी, पड़रिया, पलनापुर और महराजगंज में 20 कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे अपने स्थान पर 40 दिन लगे रहेंगे। इन कैमरों से ट्रैप हुई तस्वीरों को हर सप्ताह डाउनलोड किया जा रहा है। बाद में इन तस्वीरों को विश्लेषण के लिए वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि दो साल पहले दक्षिण खीरी वन प्रभाग में कैमरा ट्रैपिंग विधि से गणना करने के बाद कुल सात बाघ मिले थे। इस बार पहले से ज्यादा बाघ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। किशनपुर सेंक्चुरी, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही, हरीपुर और कतर्नियाघाट में गणना के बाद दुधवा पार्क में कैमरे स्थापित किए जाएंगे।


दक्षिण खीरी वन प्रभाग के भीरा और मैलानी रेंज में लगाए गए कैमरों से जो तस्वीरें डाउनलोड की गईं हैं उसमें दो ऐसे बाघों की तस्वीरें लोड हुई हैं जिनकी तस्वीरें पहले हुई गणना में नहीं आई थीं। इससे बाघों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद जगी है।
-नीरज कुमार, डीएफओ साउथ खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed