फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riding miscreants looted cash from mother and son beaten

बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई कर मां-बेटे से नकदी लूटी 

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted cash from mother and son beaten
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
- बैंक से रुपये निकालकर बाइक से घर जा रही थी महिला 
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक शाखा कस्ता से रुपये निकालकर पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही महिला को बदमाशों ने रोक लिया। मां-बेटे की पिटाई कर बेटे की जेब में रखे 20 हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले। बदमाशों की पिटाई से मां लज्जावती घायल हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

गांव आलपुर निवासी सालिकराम वर्मा की पत्नी लज्जावती ने बताया कि 22 सितंबर को वह अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ जिला सहकारी बैंक कस्ता से बीस हजार रुपये निकाल कर बाइक से घर जा रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे पिपरिया गांव के पास सीडी डीलक्स बाइक पर सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक तमंचों के बल पर रोक ली और लोहे की रॉड से मारपीट करने लगे। जिससे मां-बेटे गिर गए। इस दौरान बदमाश धर्मेंद्र की जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भाग निकले। बदमाशों की पिटाई से लज्जावती के हाथ में चोटें आईं हैं। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दूसरे दिन भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed