फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riders from youths Cash and mobile robbed

बाइक सवार युवकों से नकदी व मोबाइल लूटे

Tue, 01 Sep 2015 10:35 PM IST
निघासन
निघासन Updated Tue, 01 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bike riders from youths Cash and mobile robbed
बाइक से लखीमपुर दवा लेने जा रहे कस्बे के दो युवकों से नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर आठ हजार नकद और तीन मोबाइल लूट लिए। घटना ढखेरवा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर होने के बावजूद पुलिस लूट की घटना को जानकर भी अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन

कस्बे में कबाड़ का काम करने वाले बरकत अली के दो पुत्र अफसर अली और शब्बू लखीमपुर स्थित डॉ. एसपी वर्मा के यहां तड़के चार बजे बाइक से दवा लेने जा रहे थे। निघासन ढखेरवा मार्ग पर शारदा नहर पर बने पुल से पहले एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश  बदमाश आए और उन दोनों के आगे बाइक लगा दी । बाइक से दो बदमाश उतर आए। अफसर और शब्बू पर तमंचा तानते  हुए आठ हजार रुपये और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने शोर मचाया, लेकिन वहां कोई नहीं आया। चौकी से चंद कदमों पर हुई घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। ढखेरवा चौकी इंचार्ज रामखिलाड़ी यादव ने बताया कि तीन बजे तक गश्त करने के बाद सभी लोग चले आए थे, लूट की घटना की जानकारी नहीं है। उधर पीड़ित युवकों ने चौकी में लूट की सूचना दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed